The future of the country is secure only in social harmony: Alok Pandey, Sundarkand recitation and Khichdi feast organized at Parshuram Chowk in Ganai Deeh, blankets distributed to hundreds of needy people and villagers. – BBC India News 24
10/10/26
Breaking News

The future of the country is secure only in social harmony: Alok Pandey, Sundarkand recitation and Khichdi feast organized at Parshuram Chowk in Ganai Deeh, blankets distributed to hundreds of needy people and villagers.

सामाजिक समरसता में ही सुरक्षित है देश का भविष्य: आलोक पांडेय

गनईडीह में परशुराम चौराहे पर आयोजित हुआ सुंदरकांड, खिचड़ी भोजन

सैकड़ों जरूरतमंदों और ग्रामीणों को वितरित किया गया कंबल

प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र अंतर्गत गनईडीह गांव में स्थित परशुराम चौराहे पर सोमवार को सुंदरकांड पाठ एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी एवं पूर्व डायरेक्टर कोआपरेटिव बैंक सिंधुजा मिश्रा ने पूजन अर्चन किया और आरती उतारी। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने कहाकि सामाजिक समरसता में ही देश का भविष्य सुरक्षित है। उन्होने कहाकि जात पांत, छुआछूत जैसे विभेद हमारी सनातन संस्कृति में कभी नहीं रहा। विदेशी विधर्मियों और अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति और समाज को बांटने के लिए यह छुआछूत जैसी बीमारी को जन्म दिया। अब आज के दौर में निम्नस्तर की राजनीति करने वाले वोट के लिए जनता को जात पांत में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एसआईआर के प्रति भी जागरुक किया। उन्होने कहाकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को एसआईआर प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में बगैर विलंब किए शामिल कराना होगा। कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए आलोक पांडेय ने कहाकि मकर संक्रांति उत्सव और समरसता भोज का कार्यक्रम लगातार एक माह तक चलता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल जयराम सिंह और संचालन केके शर्मा ने किया। उत्सव के उपरांत सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों को कंबल भी वितरित किया गया। इसके पश्चात विशाल खिचड़ी भोज आयोजित हुआ। कार्यक्रम में इंद्रपाल, एसके पाल, इमरान रजक, सुनील सरोज, धर्मेंद्र पांडेय, अजय पांडेय, नन्नू माली, बादाम गौतम, मुन्ना पांडेय, सुनील, रिंकू सिंह, दिनेश मौर्य, कुलदीप सिंह, पिंटू सिंह, राधेकृष्ण पांडेय, श्यामू शर्मा, पत्रकार संतोष सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also

A platform for talents was set up at the Rajasthan International Centre, where talents from India and abroad received the Utkarsh Shri Award.

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री …