Shri Ram’s life gives a message of harmony: Dr. Saurabh Pandey, The welfare of the nation lies in the unity of the Hindu community: Sangamlal, The Hindu community will be strengthened only through harmony: Alok Pandey, A grand celebration of Makar Sankranti festival and a harmony feast were organized. – BBC India News 24
21/10/26
Breaking News

Shri Ram’s life gives a message of harmony: Dr. Saurabh Pandey, The welfare of the nation lies in the unity of the Hindu community: Sangamlal, The Hindu community will be strengthened only through harmony: Alok Pandey, A grand celebration of Makar Sankranti festival and a harmony feast were organized.

श्रीराम का जीवन देता है समरसता का संदेश: डॉ. सौरभ पाण्डेयहिं

 समाज की एकजुटता में ही राष्ट्र का कल्याण: संगमलाल

समरसता से ही सशक्त होगा हिंदू समाज: आलोक पाण्डेय

मकर संक्रांति उत्सव और समरसता भोज का हुआ भव्य आयोजन

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के स्वरूपपुर में मौनी अमावस्या के पर्व पर मकर संक्रांति उत्सव एवं समरसता भोज का भव्य आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहाकि इस समरसता भोज में उमड़े जन सैलाब से यह साबित होता है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को साकार कर रहा है। हिंदू समाज की एकता में ही राष्ट्र का कल्याण है। मुख्य वक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि समरसता से ही हिंदू समाज सशक्त होगा। हमें आज एक दूसरे को, समाज से समाज को जोड़ना होगा। प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बौद्धिक विभाग प्रमुख डॉ. सौरभ पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू समाज अनंत काल से चला आ रहा है। हम सभी अवध भूमि में जन्मे हैं। जहां भगवान श्रीराम ने जन्म लिया था। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन ही समरसता का प्रमुख उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सरोज और संचालन सालिक राम पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर
रामजस प्रजापति, राम रसिक यादव, राम नरेश बिंद, समर बहादुर शर्मा, ओम प्रकाश पाण्डेय महामंत्री, अशर्फी लाल, विनीत मिश्र, संतोष बिंद, मुन्ना पाण्डेय, अनिल शुक्ला, हरिकेश श्रीवास्तव, प्रवीण मौर्य, कृष्णा मौर्य, रमेश पाण्डेय, गजेंद्र पाल, प्रदीप पुष्पाकर, विनोद कुमार मिश्र, बबलू तिवारी, निसार अहमद, राहुल सिंह, आशीष शुक्ला, विनीत, शुभम समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …