Jaiswal Holi festival celebrated with great pomp in Chilbila – BBC India News 24
02/10/26
Breaking News

Jaiswal Holi festival celebrated with great pomp in Chilbila

चिलबिला में धूमधाम से मनाया गया जायसवाल होली समारोह

प्रतापगढ़
शहर के चिलबिला क्षेत्र में जायसवाल समाज द्वारा होली के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” और “रामलला” पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को विशेष रूप से मंत्रमुग्ध किया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजक रामजी जायसवाल ने अपने संबोधन में गरीब बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल ने किया, जबकि जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जुग्गीलाल जायसवाल, पप्पू सेठ, अजय जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, किशोर जायसवाल, राजा जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रोहित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, विष्णु, अंकित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Check Also

Writers Contributed to Independence; Guarantee of Safety Essential Today — Dr. Anurag Saxena; Government Should Implement a Journalist Protection Law Nationwide, Following Maharashtra’s Model: JCI

आजादी में रहा कलमकारों का योगदान, आज सुरक्षा की गारंटी जरूरी —डॉ. अनुराग सक्सेना महाराष्ट्र …