The dream of a roof takes flight, a true glimpse of happiness in Duduria – BBC India News 24
10/10/26
Breaking News

The dream of a roof takes flight, a true glimpse of happiness in Duduria

छत के सपने को मिली पहली उड़ान, दूदूरिया में झलकी खुशी की असली तस्वीर

प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश
जोगापुर वार्ड के किना का पुरवा में उस समय खुशी का अलग ही रंग देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में पहुंची। अपने पक्के घर के सपने को साकार होते देख 50 से अधिक परिवारों ने पारंपरिक दूदूरिया कार्यक्रम के जरिए इस पल को उत्सव में बदल दिया। गांव में ढोलक की थाप, हंसी और बधाइयों के बीच लोगों ने एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा कीं। हर चेहरे पर संतोष और उम्मीद साफ झलक रही थी। इस मौके पर सभासद निभा मौर्या और उनके प्रतिनिधि रमेश मौर्या ने पहुंचकर लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।कार्यक्रम ने न सिर्फ एक सरकारी योजना की सफलता को दिखाया, बल्कि यह भी बताया कि जब सपनों को सहारा मिलता है, तो खुशियां खुद-ब-खुद उत्सव बन जाती हैं।

Check Also

A platform for talents was set up at the Rajasthan International Centre, where talents from India and abroad received the Utkarsh Shri Award.

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री …