A grand event was held at Ganai Deeh on the eve of Parashuram Jayanti, where copies of the *Sundarkand* were distributed to devotees amidst *Aarti* and worship rituals. – BBC India News 24
11/11/26
Breaking News

A grand event was held at Ganai Deeh on the eve of Parashuram Jayanti, where copies of the *Sundarkand* were distributed to devotees amidst *Aarti* and worship rituals.

भगवान परशुराम की उतारी आरती, लोक मंगल की हुई कामना
रानीगंज के गनईडीह स्थित परशुराम चौराहे पर हुआ भव्य आयोजन

भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को वितरित की सुंदरकांड की प्रतियां

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गनईडीह गांव स्थित परशुराम चौराहे पर भव्य पूजन अर्चन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्रामीणों ने भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया और आरती उतारी। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम से लोककल्याण की मंगलकामना की। इस दौरान भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों का माल्यार्पण किया और सुंदरकांड की प्रतियां भी बांटी।
रविवार को गनईडीह में परशुराम चौराहे पर श्रीहरि के छठवें अवतार भगवान परशुराम का पूजन हुआ। चौराहे पर स्थापित भगवान के फरसे और पताका की आरती उतारी गई। इस दौरान भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने कहाकि संसार से दुष्टों के नाश और लोक कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया। प्रारंभ से उनका नाम राम था। भगवान शिव द्वारा फरसा अर्थात परशु प्रदान किए जाने के बाद वह परशुराम के नाम से विख्यात हो गए। पृथ्वी पर समानता लाने और धर्म की पताका फहराने के लिए भगवान परशुराम ने इक्कीस बार दुष्टों का समूल संहार किया था। भाजपा नेता ने कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम से धर्म के मार्ग पर चलने और माता पिता की आज्ञा पालन की सीख लेनी चाहिए। इसके पश्चात राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरण किया गया जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान लाल जी पांडेय, राधेकृष्ण पांडेय, धमेंद्र पांडेय, अंकित ओझा, पप्पू तिवारी, केके शर्मा, लखन पांडेय, विकास यादव, अरुण सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत पांडेय, रंजीत पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Check Also

Devotees were overwhelmed with devotion towards Lord Rama in Naini’s Ramlila, Acharya Mahamandaleshwar Swami Kaushalya Nandgiri gave blessings.

नैनी की रामलीला में रामभक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी ने …