A wonderful confluence of devotion and faith at Mandhata Dham, a divine event of huge Mahaprasad and Bhandara was organised. – BBC India News 24
03/10/26
Breaking News

A wonderful confluence of devotion and faith at Mandhata Dham, a divine event of huge Mahaprasad and Bhandara was organised.

भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का हुआ दिव्य आयोजन

प्रतापगढ -शिव हनुमान मंदिर मान्धाता के पावन परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्त्व से जुड़े इस दिव्य धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। इस पुण्य आयोजन का शुभ कार्य हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी निशा मिश्रा द्वारा श्रद्धा भाव से कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी नंदलाल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। वहीं क्षेत्र के प्रकांड विद्वान रामकृष्ण पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान भोलेनाथ एवं संकट मोचन वीर हनुमान जी का पूजन सम्पन्न कराया। मंत्रों की दिव्य ध्वनि से पूरा वातावरण आध्यात्मिक चेतना से गूंज उठा। मुख्य यजमान के रूप में शैलेंद्र मिश्रा एवं निशा मिश्रा ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। भंडारे में मांधाता क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी भक्तों ने भगवान शिव एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया,इस अवसर पर बादल पटेल ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की। पूरा आयोजन भक्तिभाव, सेवा और सनातन संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करता दिखाई दिया।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …