Demand for CBI probe into the Bharat Bhushan Tiwari case; former MLA Dheeraj Ojha sends letters. – BBC India News 24
28/09/26
Breaking News

Demand for CBI probe into the Bharat Bhushan Tiwari case; former MLA Dheeraj Ojha sends letters.

भरत भूषण तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, पूर्व विधायक धीरज ओझा ने भेजे पत्र

प्रतापगढ़
रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने बिहार के भोजपुर जनपद से जुड़े चर्चित भरत भूषण तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर लगातार विभिन्न प्रकार के प्रश्न उठ रहे हैं तथा आम जनता के बीच भी अनेक शंकाएं व्याप्त हैं। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने लाने और लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराया जाना आवश्यक है। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भारत के मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) तथा भोजपुर (आरा) के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कहा कि यदि जांच के दौरान किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध निष्पक्ष जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून सर्वोपरि है तथा प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय पाने का अधिकार है। इसलिए इस संवेदनशील मामले की स्वतंत्र जांच कराकर सत्य को देश और समाज के सामने लाया जाना चाहिए।

Check Also

The Sanatani Kinnar Akhara celebrated the Prime Minister’s birthday with devotion and reverence.

सनातनी किन्नर अखाड़े में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रयागराज। …