A grand Global Excellence Awards ceremony was organised under the aegis of Bharatiya Janata Suraksha Foundation. – BBC India News 24
28/09/26
Breaking News

A grand Global Excellence Awards ceremony was organised under the aegis of Bharatiya Janata Suraksha Foundation.

भारतीय जनता सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन

गाजियाबाद । प्रतिभा, उपलब्धियों और समाज में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह भारतीय जनता सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसके आयोजक डॉक्टर राकेश शर्मा रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य क्रुणाल कपाड़िया जी महाराज एवं श्री महंत स्वामी क्षमानन्द जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र खत्री जी एवं महेश मीणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता उपस्थित रहे। अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन और आशीर्वचनों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर समाज, शिक्षा, कला, संस्कृति, सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 35 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड, भारत गौरव सम्मान एवं ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी का विशेष सहयोग रहा। समारोह का आयोजन रॉयल ऑर्किड बैंक्वेट, श्याम पार्क में भव्य रूप से किया गया, जहां देशभर से आए प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह ने उत्कृष्टता, प्रेरणा और सम्मान का एक ऐसा मंच प्रस्तुत किया, जिसने समाज में सकारात्मक बदलाव और बेहतर कार्यों के लिए नई ऊर्जा का संचार किया।

Check Also

The Sanatani Kinnar Akhara celebrated the Prime Minister’s birthday with devotion and reverence.

सनातनी किन्नर अखाड़े में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रयागराज। …