Questions raised on Amrit Sarovar Yojana, Ajay Singh ‘Rintu’ demands investigation into corruption – BBC India News 24
08/09/26

Questions raised on Amrit Sarovar Yojana, Ajay Singh ‘Rintu’ demands investigation into corruption

अमृत ​​सरोवर योजना पर उठे सवाल, अजय सिंह ‘रिंटू’ ने भ्रष्टाचार की जांच की मांग की

प्रतापगढ़: मांधाता ब्लॉक की कोहला ग्रामसभा में अमृत सरोवर निर्माण को लेकर ग्रामीण अजय सिंह ‘रिंटू’ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अमृत सरोवर के नाम पर तालाब की खुदाई तो जेसीबी से कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। उनके अनुसार तालाब को बेतरतीब तरीके से खोदकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों और मवेशियों के लिए खतरा पैदा हो गया है अजय सिंह ‘रिंटू’ का आरोप है कि तालाब की खुदाई बिना वृक्षों को हटाए कराई गई, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधूरे तालाब में फंसने से एक गाय की मौत हो गई। उनका कहना है कि अमृत सरोवर योजना के नाम पर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अजय सिंह ‘रिंटू’ ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तालाब का निर्माण मानकों के अनुरूप पूरा नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। फिलहाल, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Check Also

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा …