Dr. Md. Ejaz Ahmed Alvi appointed State Secretary; Rashtriya Shah Samaj Foundation entrusts him with the responsibility. – BBC India News 24
10/10/26
Breaking News

Dr. Md. Ejaz Ahmed Alvi appointed State Secretary; Rashtriya Shah Samaj Foundation entrusts him with the responsibility.

 डॉ. मो. एजाज अहमद अल्वी बने प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन ने सौंपी जिम्मेदारी

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया ने नई कॉलोनी, जेल रोड, अचलपुर निवासी डॉ. मो. एजाज अहमद अल्वी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह जिम्मेदारी 8 सितंबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर नाजिम अली शाह के निर्देश पर सौंपी गई। डॉ. एजाज अहमद अल्वी ने कहा कि वह संगठन के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए काम करने और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली शाह ने संगठन की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने डॉ. एजाज अहमद अल्वी को बधाई दी। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रियता से उत्तर प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

 

Check Also

A platform for talents was set up at the Rajasthan International Centre, where talents from India and abroad received the Utkarsh Shri Award.

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री …