थाना सुरेरी प्रभारी करते हैं केवल खाना-पूर्ति, पीड़ितों को नहीं मिलता न्याय – BBC India News 24
04/03/26
Breaking News

थाना सुरेरी प्रभारी करते हैं केवल खाना-पूर्ति, पीड़ितों को नहीं मिलता न्याय

जौनपुर/थाना सुरेरी

जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा अड़ियार में दबंगई और पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी मनता देवी पत्नी राजाराम बनवासी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पड़ोसी मुन्नू बनवासी पुत्र स्व. लोदी बनवासी, सूरज व नीरज पुत्रगण मुन्नी बनवासी ने एक गुट बनाकर दिनांक 19 जुलाई 2025 को शाम करीब 4:30 बजे जबरन उनकी बनी हुई दीवार को गिरा दिया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उनका परिवार का एक सदस्य सेवापुरी रिश्तेदारी में गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर विपक्षियों ने दबंगई दिखाते हुए दीवार को तोड़ डाला। जब मनता देवी ने विरोध किया, तो उन्हें और उनकी बेटी को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से पीटा गया।

पीड़िता ने जब सुरेरी थाने में लिखित शिकायत दी, तो पुलिस ने सुलह का दबाव बनाया। काफी मशक्कत के बाद FIR तो दर्ज की गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने केवल खाना-पूर्ति की, न ही विपक्षियों पर कोई दबाव बनाया और न ही कोई गिरफ्तारी की।

विपक्षी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, जबकि पीड़िता थाने के चक्कर लगाकर थक चुकी है। मानता देवी का यह भी कहना है कि सुरेरी पुलिस बिना ‘खर्चा-पानी’ (रिश्वत) लिए किसी भी मामले में कार्रवाई नहीं करती।

यह मामला स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार को उजागर करता है। पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ — बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान: P.K पब्लिक स्कूल एवं P.K कोचिंग सेंटर

जौनपुर P.K पब्लिक स्कूल एवं P.K कोचिंग सेंटर, धर्मापुर, जौनपुर में स्थित, शिक्षा के क्षेत्र …