जौनपुर/सलखापुर: NRI सदस्यों की पहल – “एक कदम हरियाली की ओर” मिशन में 605 आम के पौधे वितरित – BBC India News 24
08/09/26

जौनपुर/सलखापुर: NRI सदस्यों की पहल – “एक कदम हरियाली की ओर” मिशन में 605 आम के पौधे वितरित

जौनपुर/सलखापुर: NRI सदस्यों की पहल – “एक कदम हरियाली की ओर” मिशन में 605 आम के पौधे वितरित

जौनपुर। जिले के सलखापुर गांव में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय (NRI) समुदाय के सदस्यों ने “एक कदम हरियाली की ओर” नामक अभियान की शुरुआत की। इस सराहनीय पहल के अंतर्गत गांव के हर घर में निःशुल्क आम के पौधे वितरित किए गए। कुल 605 पौधों का वितरण कर ग्रामीणों को हरियाली के प्रति प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और ग्रामीणों, विशेष रूप से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करना रहा। इस दौरान छोटे बच्चों को पौधरोपण का प्रशिक्षण भी दिया गया और उन्हें बताया गया कि वे पौधों की देखभाल कैसे कर सकते हैं। इस मुहिम में अनिल सिंह, शैलेश सिंह, रविंदर यादव, पंकज, सचिन, संदीप सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांववासियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से न सिर्फ गांव की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि बच्चों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।

“अगर हर गांव में ऐसी सोच विकसित हो, तो न सिर्फ हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि हमारी अगली पीढ़ी को भी एक स्वच्छ और हरित भविष्य मिलेगा।” — ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

Check Also

प्रथम प्रयास में NEET फतह, जौनपुर के लाल आलोक ‘लकी’ यादव ने लहराया सफलता का परचम

जौनपुर। जफराबाद थाना अंतर्गत स्थित नाथूपुर गांव में श्री जोखू यादव के पौत्र आलोक यादव …