हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों को बांटे गए तिरंगे, देशभक्ति का संकल्प लिया – BBC India News 24
27/08/26

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों को बांटे गए तिरंगे, देशभक्ति का संकल्प लिया

चंदवक, जौनपुर।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विकास खंड डोभी स्थित प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर लेवरुआ में 102 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक सुमन व सहायक अध्यापक कौशल यादव ने बच्चों को नि:शुल्क तिरंगे प्रदान किए और उन्हें अपने-अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने तिरंगा प्राप्त कर गर्व महसूस किया और यह संकल्प लिया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति व राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित चित्र बनाए गए। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यह प्रतिज्ञा की कि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश व अपने गुरुओं का नाम रोशन करेंगे। इस अभियान ने न सिर्फ बच्चों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।

संवाददाता, सुनील यादव

Check Also

जौनपुर स्वास्थ्य महकमे में महाविस्फोट: नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और ‘राजन हॉस्पिटल’ के बीच ‘अपराधिक सिंडिकेट’ का भंडाफोड़; जिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट जांच और FIR की मांग

 BBC INDIA NEWS 24 जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और …