Blood donation camp organised during Yuva Morcha’s Seva Pakhwada, youth participated enthusiastically – BBC India News 24
02/10/26
Breaking News

Blood donation camp organised during Yuva Morcha’s Seva Pakhwada, youth participated enthusiastically

भारतीय युवा मोर्चा के सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। शिविर में मुख्य रूप से विजय सिंह बजरंगी का योगदान उल्लेखनीय रहा,जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया और बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक बूंद रक्त से किसी का जीवन बच सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को समाजहित में आगे आने का आह्वान किया। शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …