“Serving society is my only aim” – Prachi Singh – BBC India News 24
22/10/26
Breaking News

“Serving society is my only aim” – Prachi Singh

“समाज की सेवा ही मेरा एकमात्र उद्देश्य” – प्राची सिंह

प्रतापगढ़
जनसेवा और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक के रूप में उभर रही प्राची सिंह ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक जरिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा – “समाज की सेवा करना ही मेरा एकमात्र उद्देश्य है। मैं जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।”प्राची सिंह ने बताया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखेंगी। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव केवल भाषणों से नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने से आता है।उन्होंने कहा, “आज भी हमारे समाज में अनेक परिवार ऐसे हैं जिन्हें मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं। मेरा संकल्प है कि मैं हर उस परिवार तक पहुँचूँ जिन्हें मदद की ज़रूरत है। राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, न कि पद का मोह।”स्थानीय लोगों में प्राची सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके संपर्क अभियान और जनता से सीधा संवाद उन्हें एक जमीनी नेता के रूप में पहचान दिला रहे हैं। महिलाएँ और युवा वर्ग विशेष रूप से उनके साथ जुड़ रहे हैं। प्राची सिंह ने कहा कि आने वाले समय में वे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई योजनाएँ शुरू करेंगी ताकि समाज का कोई भी वर्ग पीछे न रह जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “मेरी राजनीति की दिशा और दशा जनता तय करेगी, मैं बस सेवा के मार्ग पर चलती रहूंगी।” प्राची सिंह ने जनता से अपील की कि वे समाज के हित में आगे आएँ और एक सकारात्मक परिवर्तन की पहल करें। उनका संदेश स्पष्ट था – राजनीति का अर्थ सेवा है, और सेवा ही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …