ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को बताए हेल्पलाइन नंबर, बिना हेलमेट वालों को किया प्रेरित – BBC India News 24
22/10/26
Breaking News

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को बताए हेल्पलाइन नंबर, बिना हेलमेट वालों को किया प्रेरित

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को बताए हेल्पलाइन नंबर, बिना हेलमेट वालों को किया प्रेरित

प्रतापगढ़
जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ट्रैफिक उपनिरीक्षक संतोष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क पर चल रहे लोगों, वाहन चालकों और छात्रों को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता पाने के लिए इन नंबरों का सही उपयोग करना आवश्यक है।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोका गया और उन्हें हेलमेट के महत्व के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट न केवल कानून का पालन है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी कवच भी है। कई बाइक चालकों को मौके पर ही हेलमेट पहनकर चलने की शपथ दिलाई गई। ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के आसपास बच्चों और युवाओं से भी संवाद किया। उन्हें सड़क पार करने के नियम, ओवरस्पीडिंग के खतरे और मोबाइल चलाकर वाहन न चलाने जैसी महत्वपूर्ण बातें समझाई गईं।उपनिरीक्षक संतोष शुक्ला ने कहा हादसे रोकना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। जागरूकता ही सड़क सुरक्षा की असली कुंजी है। पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करने की अपील की।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …