Traffic police’s special awareness campaign for the safety of disabled drivers – BBC India News 24
22/10/26
Breaking News

Traffic police’s special awareness campaign for the safety of disabled drivers

दिव्यांग चालकों की सुरक्षा हेतु ट्रैफिक पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

  1. प्रतापगढ़ -पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व और यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में दिव्यांग व्यक्तियों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर यातायात अनुभव के लिए जागरूक किया गया। जनपद में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत दिव्यांग चालकों को ‘कान का प्रतीक’ तथा ‘Driver is Deaf’ लिखे स्टिकर वितरित किए गए।इन स्टिकर का उद्देश्य यह है कि अन्य वाहन चालक मूक-बधिर चालकों की पहचान कर सकें और हॉर्न बजाने के बजाय दृश्य संकेतों का उपयोग करें। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनेगा यातायात पुलिस द्वारा दिए गए ये विशेष स्टिकर दिव्यांग चालकों को सार्वजनिक स्थानों पर पहचान में आसान बनाते हैं, साथ ही वाहन संचालन और पार्किंग जैसी सुविधाओं में भी विशेष सहूलियत प्रदान करते हैं। यह पहल आम जनता में संवेदनशीलता बढ़ाने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सड़क पर सुरक्षित व सहज माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इस अवसर पर अरविंद कुमार,नागेंद्र कुमार, इंद्रेश,सौरभ पांडेय, अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …