पंचायत चुनाव समय पर होंगे, अफवाहों से बचें : ओमप्रकाश राजभर – BBC India News 24
06/02/26
Breaking News

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, अफवाहों से बचें : ओमप्रकाश राजभर

जौनपुर।
प्रदेश के पंचायतराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षा और जनगणना को लेकर कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि इन प्रक्रियाओं का पंचायत चुनाव से कोई टकराव नहीं है।
शुक्रवार को जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मतपत्रों की छपाई कर उन्हें जिलों में भेजा जाना शुरू हो चुका है, जिससे यह साफ है कि सरकार और आयोग चुनाव कराने को पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने आम जनता से अपील की कि पंचायत चुनाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायत चुनाव समय पर कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी।