Grand Finale of the Super Feminine Awards 2026: Women Honored – BBC India News 24
12/09/26

Grand Finale of the Super Feminine Awards 2026: Women Honored

सुपर फेमिनिन अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, महिलाओं को मिला सम्मान

 

नई दिल्ली –Constitution Club of India में आयोजित “सुपर फेमिनिन अवार्ड्स – द बिज़नेस आइकॉनिक अवार्ड 2026” का भव्य समापन गरिमामय वातावरण में हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से आई प्रतिभाशाली महिलाओं और उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री Preeti Jhangiani रहीं, जिन्होंने बतौर मुख्य अतिथि मंच की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति से समारोह में विशेष आकर्षण देखने को मिला। इस भव्य आयोजन का संचालन शिल्की छाबड़ा ने किया, जबकि कार्यक्रम SSRC Entertainment के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्तिका वर्मा ने ब्रांड एम्बेसडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की सफलता में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का विशेष योगदान रहा। स्किन केयर स्पॉन्सर के रूप में कविता सिरोही, ट्रॉफी स्पॉन्सर ट्रॉफी स्टूडियो, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, ड्रेस डिजाइनर मनिन्दर कौर और हेयर आर्टिस्ट दीक्षा ने अपने-अपने क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर रितु झां, अंजुला नारंग, दिशि भटनागर, भक्ति दूबे, पायल जोशी, मनीषा गुप्ता, डॉ. पल्लवी सारिका भट्ट, संजना गांगुली, रूचि अग्रवाल, डॉ. एंजेलल खन्ना, विनेता सिंह और लीना रावत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्राउन और सेश पहनाकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके व्यवसायिक एवं सामाजिक योगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। समारोह ने उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को प्रेरणा देने के साथ ही एक यादगार अनुभव भी प्रदान किया।

Check Also

Teachers are the creators of the nation, their contribution in giving the right direction to the society is incomparable: Guest

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, समाज को सही दिशा देने में उनका योगदान अतुलनीय : अतिथि …