Pratapgarh’s daughters have brought honour to the nation, selected for national hockey – BBC India News 24
10/09/26

Pratapgarh’s daughters have brought honour to the nation, selected for national hockey

प्रतापगढ़ की बेटियों ने बढ़ाया मान, नेशनल हॉकी में चयन

प्रतापगढ़ – जनपद के लिए गर्व का विषय है कि 16वीं सब-जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में अनवर हॉकी सोसाइटी की चार बालिकाओं का चयन दादर नगर हवेली प्रदेश की टीम से हुआ है। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक रांची, झारखंड में आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों में रिया गौड़, वानिया सैफ, श्रेयांशी प्रजापति और निकहत परवीन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अनवर हॉकी सोसाइटी, प्रतापगढ़ में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, जो पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री अनवर खान ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, सचिव खुर्शीद अली तथा कोच मोहम्मद जसीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कठोर परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतापगढ़ का नाम रोशन करेंगी। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेगी।

Check Also

Teachers are the creators of the nation, their contribution in giving the right direction to the society is incomparable: Guest

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, समाज को सही दिशा देने में उनका योगदान अतुलनीय : अतिथि …