Elimination of Criminals and the Rule of Law—Hallmarks of the BJP Government: Alok Pandey; Government Achievements Highlighted in Gramsabha Dilipur Under the ‘Gram Sampark Abhiyan’ (Village Outreach Campaign) – BBC India News 24
01/10/26
Breaking News

Elimination of Criminals and the Rule of Law—Hallmarks of the BJP Government: Alok Pandey; Government Achievements Highlighted in Gramsabha Dilipur Under the ‘Gram Sampark Abhiyan’ (Village Outreach Campaign)

अपराधियों का सफाया, कानून का राज, भाजपा सरकार की बना पहचान: आलोक पांडेय

ग्रामसभा दिलीपपुर में ग्राम संपर्क अभियान के तहत बताई गई सरकार की उपलब्धियां

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम संपर्क अभियान के तहत गावों में डोर टू डोर जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्राम संपर्क अभियान चरम पर पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही आम जनता को सम्मानित भी किया जा रहा है। रविवार को रानीगंज विधानसभा अंतर्गत दिलीपपुर ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क अभियान आयोजित किया गया। भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डोर टू डोर संपर्क किया और ग्रामीणों से संवाद किया। आलोक कुमार पांडेय ने कहाकि भाजपा राज में अपराधियों का सफाया हो चुका है। जो भी अपराधी बचे हैं वो या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज महिलाएं, व्यापारी वर्ग और आम जनता किसी भी वक्त बेखौफ होकर घर से बाहर निकल सकते हैं। क्योंकि सभी को यह पता है कि प्रदेश में योगी सरकार है। जो अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा नेता ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। एक तरफ विश्व के दर्जनों देश आर्थिक तंगी, युद्ध की मार से बेहाल हैं। वहीं देश में आईपीएल का लोग आनंद उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए संभव है कि देश की जनता को यह पता है कि केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी के हाथों में है। इसी क्रम में सेक्टर संयोजक अजय कुमार उमरवैश्य ने ग्रामीणों में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया और पुस्तकें वितरित कीं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मधुकर पांडेय, बूथ अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष बृज नायक मिश्र, बीडीसी राकेश गुप्ता, पूर्व बीडीसी रवि शंकर उमरवैश्य, आशुतोष सोनी, दिनेश चंद्र मिश्रा, हीरालाल यादव, इंद्रपाल, डा. दिनेश पाल, मनीलाल गौतम, हरीश चंद्र पांडेय, लक्ष्म कांत पांडेय समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

Writers Contributed to Independence; Guarantee of Safety Essential Today — Dr. Anurag Saxena; Government Should Implement a Journalist Protection Law Nationwide, Following Maharashtra’s Model: JCI

आजादी में रहा कलमकारों का योगदान, आज सुरक्षा की गारंटी जरूरी —डॉ. अनुराग सक्सेना महाराष्ट्र …