Devotion resounds on Akshaya Tritiya: A grand Parashurama procession takes place in Vishwanathganj. – BBC India News 24
08/06/26
Breaking News

Devotion resounds on Akshaya Tritiya: A grand Parashurama procession takes place in Vishwanathganj.

अक्षय तृतीया पर गूंजी भक्ति की ध्वनि: विश्वनाथगंज में निकली भव्य परशुराम शोभायात्रा

प्रतापगढ़ – अक्षय तृतीया का पावन दिन, आस्था और उत्साह का संगम – विश्वनाथगंज क्षेत्र आज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें जन-जन की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा हैसी चौराहे से निकलकर कुटिलिया, पूरे पंडित, लाखुपुर, मुनेश्वर दत्त इंटर कॉलेज, मांधाता, बुढ़िया माई मंदिर, काली मां मंदिर, संजय नगर तिराहा होते हुए ऐतिहासिक पौराणिक हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम जी का स्वागत किया। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को युवाओं ने विशेष उत्साह के साथ मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों की अनुगूंज और भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी एवं विश्वनाथगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्द, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Check Also

101 Journalists from Across the Country Honored on Hindi Journalism Day The Journalist Council of India (Regd.) Presented Them with Digital Certificates of Honor.

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया …