Girl students tied protective threads to policemen – BBC India News 24
08/10/26
Breaking News

Girl students tied protective threads to policemen

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

प्रतापगढ़
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रतापगढ़ पब्लिक स्कूल, पूर्वी सहोदरपुर की छात्राओं ने जेल चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त दूबे को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत किया। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल मलखान, अनिल सरोज, अनिकेत दिनकर, पंकज राय, मनोज और अमित को भी राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद दिया। उपनिरीक्षक प्रशान्त दूबे ने छात्राओं को चॉकलेट और उपहार भेंट किए। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को समाज में सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का भाव देखने को मिला।

Check Also

Workers showed enthusiasm on Ramesh Singh’s first visit to Pratapgarh, emphasis on booth strengthening

रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, बूथ मजबूती पर जोर …