An Appeal to the General Public and Fellow Traders to Protect Themselves from the Extreme Heat – Roshanlal Umarvaish – BBC India News 24
28/09/26
Breaking News

An Appeal to the General Public and Fellow Traders to Protect Themselves from the Extreme Heat – Roshanlal Umarvaish

सभी जनमानस व व्यापारी भाइयों से भीषण गर्मी से बचने की अपील:- रोशनलाल उमरवैश्य

प्रतापगढ – व्यापारिक/औद्योगिक सुरक्षा फॉर्म के सदस्य समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आज जारी चेतावनी में 24 घंटे भीषण गर्मी का प्रकोप बताया गया है कि कल दोपहर तक सभी जनमानस व व्यापारी भाइयों से अपील है कि 2:00 बजे तक भीषण गर्मी का प्रकोप अत्यधिक रहेगा। जिसमें प्रतापगढ़ भी शामिल है। आप सब इस जारी हुई चेतावनी को संज्ञान लेकर अपनी दुकान 2:00 के बाद खोलने की कृपा करें। सभी जनमानस भी अपने-अपने घरों में रहकर ही कार्य करने की कृपा करें। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि सभी जनमानस व व्यापारी बंन्धु अपने स्तर से भी सभी को सचेत करने की कृपा करें। जिलाधिकारी महोदय ने आवाहन किया है कि सभी इस चेतावनी का पालन करें। जिससे प्रतापगढ़ जिले में सभी जनमानस सुरक्षित रहें। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, डॉ0 दयाराम मौर्य, आनंद मोहन ओझा, राजीव आर्य, आदर्श कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Check Also

The Sanatani Kinnar Akhara celebrated the Prime Minister’s birthday with devotion and reverence.

सनातनी किन्नर अखाड़े में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रयागराज। …