Pledge to protect the environment through the campaign “One son – one tree”: Surendra Pratap Singh – BBC India News 24
28/09/26
Breaking News

Pledge to protect the environment through the campaign “One son – one tree”: Surendra Pratap Singh

“एक बेटा–एक पेड़” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : सुरेन्द्र प्रताप सिंह

प्रतापगढ -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निर्दलीय विधायक प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे, उन्होंने “एक बेटा – एक पेड़” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने बच्चों के नाम पर एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देना होगा। उन्होंने युवाओं, किसानों, छात्रों एवं समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने अंत में कहा कि प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है। आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प लें—

“पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।” — सुरेन्द्र प्रताप सिंह

 

Check Also

The Sanatani Kinnar Akhara celebrated the Prime Minister’s birthday with devotion and reverence.

सनातनी किन्नर अखाड़े में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रयागराज। …