फॉरएवर लग्ज़री फैशन वीक सीजन-7 एवं मिस्टर, मिस और मिसेज उत्तराखंड का भव्य आयोजन संपन्न
देहरादून/उत्तराखंड। शाहंशाही रिजॉर्ट में आयोजित फ़ॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन -7 & Mr., Miss & Mrs. उत्तराखंड का आयोजन शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य फैशन शो का आयोजन सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और फैशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कवलजीत कौर कपूर बतौर मुख्य सेलिब्रिटी अतिथि शामिल हुईं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में कोमल आनंद ने निष्पक्ष मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता में मिसेज़ उत्तराखंड का खिताब दिव्या सोनी, मिस उत्तराखंड का खिताब पूजा ने अपने नाम किया। मिस श्रेणी में आस्था प्रथम रनर-अप तथा यशवी द्वितीय रनर-अप रहीं। मिस्टर उत्तराखंड का ताज नितिन ठाकुर को मिला, जबकि अरबाज खान प्रथम रनर-अप और आदित्य शर्मा द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए। किड्स मॉडल श्रेणी में नित्या बोरियाल विजेता रहीं। कार्यक्रम में कुल 30 पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में खुशी, शमा और नगमा की मैनेजमेंट टीम तथा URS Planner की प्रोडक्शन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन फैशन, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक यादगार मंच साबित हुआ, जिसने उभरती प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।

BBC India News 24 wwwbbcindianews24.com