जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह स्थित गोकुल एकेडमी पर 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना या गया। ध्वजारोहण दैनिक प्रीत टाइम्स के प्रधान सम्पादक एवं संस्था संस्थापक श्री पारस नाथ यादव जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात बच्चों द्वारा मनमोहक ढंग से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
अमर शहीदों को नमन करते हुए प्रस्तुत किए गए गीत एवं अन्य कार्यक्रमों ने जहां देश के प्रति एकजुटता भाईचारा और आपसी सौहार्द्र की मिसाल पेश किया वहीं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रस्तुत किया गया नाटक भावविभोर करता नजर आया। आजादी के पावन पर्व पर छात्र एवं शिक्षक सभी पूरे उत्साह से गदगद नजर आए।
प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर चुके समस्त वीर सपूतों को नमन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आजादी एवं उसके महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला । बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम के सराहनीय योगदान में सहयोगी रहे शिक्षकों को धन्यवाद अर्पित किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। अंत में प्रधानाचार्या विनीती मौर्या ने आजादी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को देश हित में अपनी सहभागिता निभाकर अच्छा नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करने एवं बुराई से दूर रहने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर आयुष कुमार यादव अधिवक्ता उच्च न्यायालय ,सुधीर कुशवाहा ,नीरज कुमार,अल्का कुशवाहा, ,मेहनाज जैदी, समरीन फ़ात्मा , तंजीला फ़ात्मा , पूजा चौहान,जोहा ज़ैदी,आकांक्षा विश्वकर्मा,तन्जीम फातमा,शनीला परवीन , कमलेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
BBC India News 24 wwwbbcindianews24.com