Appeal to observe September 17 as ‘Seva Diwas’ (Day of Service); light a ‘Lamp of Blessings’ in every home. – BBC India News 24
17/09/26

Appeal to observe September 17 as ‘Seva Diwas’ (Day of Service); light a ‘Lamp of Blessings’ in every home.

17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाने की अपील, हर घर में जलाएं ‘आशीर्वाद का दिया’

प्रतापगढ़
भाजपा नेता आलोक पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा रहा है। आलोक पांडेय ने लोगों से 17 सितंबर की शाम उत्तर प्रदेश के हर घर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना के लिए ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और स्नेह व्यक्त किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से जन्मदिवस पर सेवा कार्यों में भाग लेने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना ही इस दिवस की सार्थकता होगी।

Check Also

A procession was taken out demanding the liberation of Shri Krishna’s birthplace.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा तुलसी सदन से अंबेडकर चौराहे तक …