Vedic chants echo on Modi’s birthday, havan performed at Panchmukhi Hanuman Temple – BBC India News 24
13/10/26
Breaking News

Vedic chants echo on Modi’s birthday, havan performed at Panchmukhi Hanuman Temple

मोदी के जन्मदिन पर गूंजे वैदिक मंत्र, पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुआ हवन

प्रतापगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी की ओर से सदर विधानसभा के नगर मंडल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हवन-पूजन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हवन में आहुतियां डालीं और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। इस अवसर पर राष्ट्र की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, जिला महामंत्री भाजयुमो सुजीत पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेना प्रदीप शुक्ल, सभासद सुनील दुबे, पुनीत पांडेय, भास्कर शुक्ल, सुनील शुक्ल, संजय पांडेय, देवेश सिंह, यशवंत, सागर, सुनील, मनीष समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also

Ishwari has made corporate training and social empowerment her life’s mission.

ईश्वरी ने कॉर्पोरेट प्रशिक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को बनाया अपने जीवन का मिशन नई दिल्ली। …