Wishing PM Modi a long life, women bow their heads at the temple – BBC India News 24
17/09/26

Wishing PM Modi a long life, women bow their heads at the temple

पीएम मोदी की दीर्घायु कामना संग महिलाओं ने मंदिर में नवाए शीश

प्रतापगढ़।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई संकुल स्तरीय समिति जामताली बीरापुर की अध्यक्ष राधा पांडेय के आयोजन और भाजपा नेता एवं अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट आलोक कुमार पाण्डेय के सहयोग से आजीविका मिशन की एक सौ एक महिलाओं ने शीतला माता मंदिर कटरा जाकर मोदी जी के लंबी आयुष्य के लिए प्रार्थना की। भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने कहा कि पीएम नरेंद्र भाई मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके है। मोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होने सीएम के रूप में गुजरात के विकास के मॉडल को विश्व स्तरीय बनाया। बतौर प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को विश्वगुरु बनाया है। आज पीएम के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ समूह की बहनों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही संकुल स्तरीय समिति जामताली शिवगढ़ की अध्यक्ष राधा पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी पिछले पच्चीस वर्षों ने देश की सेवा कर रहे हैं। हमने उन्हें सीएम के रूप में, पीएम के रूप में देखा। उनके विकास कार्य और सुशासन ने देश की जनता के दिल में बसा दिया है। अब हम आगे उन्हें देश का राष्ट्रपति बनते हुए देखना चाहते हैं। इस मौके पर बैंक सखी संगीता मोर्या, समूह सखी कंचन देवी, रचना सिंह, केशा सिंह सुसीला गौतम, मनीषा पाल, रेनू सिंह, सुषमा दीदी, रेखा गौतम, बबिता रावत, आदि समस्त बहनों ने धूमधाम से मोदी जी को बधाई दिया। इस दौरान निराला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, प्रखंड मंत्री कमलेश रावत, बृजेंद्र पांडेय संयोजक कुटुंब प्रबोधन उपस्थित रहे।

Check Also

A procession was taken out demanding the liberation of Shri Krishna’s birthplace.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा तुलसी सदन से अंबेडकर चौराहे तक …