ब्लाक प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन – BBC India News 24
07/05/26
Breaking News

ब्लाक प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

प्रतापगढ़

ब्लाक प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

मान्धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, मान्धाता ब्लाक से तिरंगा यात्रा मान्धाता बाजार की ओर प्रस्थान करने से पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद और प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह (बबऊ), ब्लाक परिसर स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और ब्लाक में तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए सैकड़ों लोगों ने ब्लाक परिसर में सौ मीटर ऊंचाई पर फहर रहे तिरंगे को सलामी दी ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा मान्धाता बाजार होते हुए कोतवाली मान्धाता पहुंचा और कोतवाली मान्धाता परिसर में ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद, बीडीओ देव कुमार यादव, एडीओ पंचायत सभाजीत यादव,कोतवाली मान्धाता थानाध्यक्ष, नगर पंचायत मान्धाता अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल, समाजसेवी अजय क्रांतिकारी, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई, तिरंगा यात्रा में दिव्यांगजन अग्रिम पंक्ति में चल रहे हैं दिव्यांग अवधेश कुमार पाल सहित कई लोग थे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद द्वारा आयोजित इस भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा में युवा, महिला भारी संख्या में शामिल हुए, क्षेत्र के समाजसेवी और प्रधान, बीडीसी उपस्थित थे, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने आभार व्यक्त किया ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और तिरंगे के आन बान शान की जिम्मेदारी हम सभी के लहू के एक एक कतरे में है।

Check Also

Police Constable Attacked During Vehicle Check; Accused Arrested

प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिस आरक्षी पर हमले …