Mother cow should be declared as the mother of the nation: Shailendra wrestler – BBC India News 24
12/07/26
Breaking News

Mother cow should be declared as the mother of the nation: Shailendra wrestler

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए : शैलेन्द्र पहलवान

कानपुर । राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने जीवन में गौ सेवा को सर्वोपरि स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग हो रही है शैलेन्द्र पहलवान ने बताया कि वे प्रतिदिन गौ सेवा में लगे रहते हैं और जहां भी कोई गाय भूखी या बीमार दिखाई देती है, उसकी सेवा कराने का प्रयास करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर सम्मान दिया जाए उन्होंने कहा कि गाय का दूध, मूत्र और गोबर मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति में गौ माता को पूजनीय माना गया है। गौ मूत्र से कई बीमारियां दूर होती हैं और गोबर से धूपबत्ती जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि गौ रक्षक अपनी जान की परवाह किए बिना गौ माता की रक्षा करते हैं। योगी आदित्यनाथ स्वयं भी गौ रक्षक हैं, इसलिए वे गौ भक्तों के दर्द को समझते हैं। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना समय की मांग है।

Check Also

Under the direction of SP Deepak Bhukar, intensive foot patrolling was carried out in the markets and suspects were checked.

एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में बाजारों में सघन पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग …