Farmers’ income has steadily increased under BJP rule: Kashinath Tiwari; BJP Kisan Morcha’s new office inaugurated at Meera Bhawan Square – BBC India News 24
30/10/26
Breaking News

Farmers’ income has steadily increased under BJP rule: Kashinath Tiwari; BJP Kisan Morcha’s new office inaugurated at Meera Bhawan Square

भाजपा राज में लगातार बढ़ी है किसानों की आय: काशीनाथ तिवारी

मीरा भवन चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के नवीन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

प्रतापगढ़। नगर के मीरा भवन स्थित सेनानी कांप्लेक्स में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आलोक पांडेय और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशीनाथ तिवारी ने कहाकि भाजपा के शासन काल में किसानों की आय में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार ने किसान सम्मान निधि, फसलों की एमएसपी समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसान भाइयों को मजबूत बनाने का काम किया है। पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आलोक पांडेय ने कहाकि भाजपा किसान मोर्चा का कार्यालय स्थापित हो जाने से कार्यकर्ताओं के साथ ही किसान भाइयों को भी सहूलियत मिलेगी। कोई भी किसान भाई अपनी समस्या को लेकर किसान मोर्चा के कार्यालय पर पहुंच सकते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सत्येंद्र शुक्ला, जिला महामंत्री पवन वर्मा, कार्यवाहक जिला महामंत्री रमेश बहादुर सिंह, जिला मंत्री लल्लन गौतम, कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य रामहित तिवारी, समर बहादुर विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राम श्लोक पांडे, छेदीलाल वर्मा, संजय मिश्रा, रामसुख वर्मा, शेषनाथ वर्मा, राम अभिलाष वर्मा, सर्वेश शुक्ला, संतोष दुबे, शिवेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, अश्वनी पांडे, रत्नेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, गिरजा शंकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी राजेश तिवारी, अखिलेश गुप्ता, शेष कुमार वर्मा, राजकुमार मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …