जौनपुर/सुरेरी।
थाना सुरेरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोचारी में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने माता रानी के भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के इस उत्साह और प्रतिभा को देखकर ग्राम प्रधान दीनानाथ मौर्य ने मंच पर पहुंचकर उन्हें शील्ड और घड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
ग्राम प्रधान ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि – “गांव के बच्चे ही आने वाले समय में हमारे समाज और देश का गौरव बनेंगे। हमें उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।”
इस सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गांव के लोगों ने भी प्रधान दीनानाथ मौर्य के इस पहल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान मौर्य हमेशा से गांव के विकास और सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
बता दें कि ग्राम पंचायत कोचारी में ग्राम प्रधान दीनानाथ मौर्य को उनके कार्यों और जनसेवा के कारण लोग स्नेहपूर्वक “गांव का राजा” कहकर पुकारते हैं। नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर उन्होंने बच्चों के मनोबल को बढ़ाकर यह साबित कर दिया कि वह न केवल एक जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी भी हैं।
गांव में हुए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
BBC India News 24 wwwbbcindianews24.com