Every Section of Society Benefiting from Welfare Schemes Under the BJP Government: Alok Pandey; Public Dialogues Held Across Various Villages as Part of the ‘Gram Sampark Abhiyan’; Achievements of the Modi and Yogi Governments Highlighted; Villagers Honored. – BBC India News 24
15/08/26
Breaking News

Every Section of Society Benefiting from Welfare Schemes Under the BJP Government: Alok Pandey; Public Dialogues Held Across Various Villages as Part of the ‘Gram Sampark Abhiyan’; Achievements of the Modi and Yogi Governments Highlighted; Villagers Honored.

भाजपा सरकार में कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा प्रत्येक वर्ग: आलोक पांडेय

प्रतापगढ़ – केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई।
रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

Indian-origin engineer Paul Sushruta Gomes has created a new identity of success in America

Indian-origin engineer Paul Sushruta Gomes has created a new identity of success in America. Los …