Rising popularity has caused a stir within the Prayagraj transgender community, with “Tina Ma” stating her unwavering commitment to the struggle. – BBC India News 24
01/10/26
Breaking News

Rising popularity has caused a stir within the Prayagraj transgender community, with “Tina Ma” stating her unwavering commitment to the struggle.

बढ़ती लोकप्रियता से प्रयागराज किन्नर समाज में मची खलबली, “टीना मां” का दो टूक—संघर्ष नहीं रुकेगा

प्रयागराज, उत्तरप्रदेश – प्रयागराज में किन्नर समाज के भीतर इन दिनों हलचल अपने चरम पर है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि “टीना मां” (सनातनी किन्नर अखाड़ा) की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने पारंपरिक मठाधीशों के बीच खलबली मचा दी है। जैसे-जैसे उनका जनसमर्थन बढ़ रहा है, वैसे-वैसे विरोधियों की बेचैनी भी खुलकर सामने आने लगी है। “टीना मां” ने बेबाक अंदाज़ में कहा है कि उनका संघर्ष किन्नर समाज के हित, अधिकार और सम्मान के लिए है, और वह हर हाल में इसे जारी रखेंगी, चाहे उन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े। उनका यह स्पष्ट रुख और निर्भीक आवाज उन्हें समाज के भीतर एक मजबूत नेतृत्व के रूप में स्थापित कर रही है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता ने विरोधियों की आंखों में चुभन पैदा कर दी है। जिन लोगों का वर्षों से दबदबा रहा, उन्हें अब अपना वर्चस्व कमजोर पड़ता नजर आने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर रोजाना तथाकथित बयान देकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे जमीनी हकीकत बदलती नहीं दिख रही।“टीना मां” ने इन तमाम बातों पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि बयानबाजी से सच्चाई नहीं बदलती। उनका कहना है कि उनका संघर्ष केवल समाज के अधिकारों तक सीमित नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों के प्रति आस्था और समर्पण के साथ जुड़ा हुआ है, और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।समर्थकों का मानना है कि यह बदलाव किन्नर समाज को नई दिशा और सशक्त पहचान देगा, जबकि विरोधी इसे अपने अस्तित्व के लिए चुनौती मान रहे हैं। मगर साफ है – प्रयागराज से उठी यह आवाज अब दबने वाली नहीं, बल्कि आने वाले समय में और प्रखर होती नजर आएगी।

Check Also

Writers Contributed to Independence; Guarantee of Safety Essential Today — Dr. Anurag Saxena; Government Should Implement a Journalist Protection Law Nationwide, Following Maharashtra’s Model: JCI

आजादी में रहा कलमकारों का योगदान, आज सुरक्षा की गारंटी जरूरी —डॉ. अनुराग सक्सेना महाराष्ट्र …