Home Guards Enrollment-2025 Written Examination: Intensive Inspection by Assistant Superintendent of Police/City Circle Officer Prashant Raj; Security Arrangements Tightened. – BBC India News 24
09/09/26

Home Guards Enrollment-2025 Written Examination: Intensive Inspection by Assistant Superintendent of Police/City Circle Officer Prashant Raj; Security Arrangements Tightened.

होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा: सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज का सघन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रतापगढ़ – जनपद में होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, के.पी. हिन्दू इंटरमीडिएट कॉलेज और लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज का भ्रमण किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज ने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम की जांच कर प्रत्येक कक्ष और कॉरिडोर की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामग्री अंदर न जा सके। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची गई और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार और केंद्रों के बाहर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Check Also

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा …