Police Constable Attacked During Vehicle Check; Accused Arrested – BBC India News 24
03/10/26
Breaking News

Police Constable Attacked During Vehicle Check; Accused Arrested

प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिस आरक्षी पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,चिलबिला पावर हाउस तिराहे पर पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग एवं यातायात व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान कुछ ट्रक चालक अपने वाहन रॉन्ग साइड में खड़े किए हुए थे। पुलिस द्वारा उन्हें हटाने के लिए कहा गया, जिस पर विवाद उत्पन्न हो गया विवाद के दौरान ट्रक चालक हरप्रीत सिंह, पुत्र सतनाम सिंह, निवासी जनपद तरन तारन (पंजाब) ने एक आरक्षी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे आरक्षी के हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, ASP आलोक कुमार, सीओ सिटी प्रशांत राज मौके पर पहुंचे,और घायल आरक्षी का हालचाल जाना। उन्होंने उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। घायल आरक्षी का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है और उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …