Anjana Hospital becomes a trusted center for women’s health services – BBC India News 24
03/10/26
Breaking News

Anjana Hospital becomes a trusted center for women’s health services

अंजना हॉस्पिटल बना महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र

प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश – जनपद के राजा प्रताप बहादुर पार्क के समीप, बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल स्थित अंजना हॉस्पिटल क्षेत्र में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनकर तेजी से पहचान बना रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा वर्मा के नेतृत्व में संचालित इस अस्पताल में महिलाओं को समर्पित और व्यवस्थित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अंजना हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल तथा विभिन्न स्त्री रोगों के उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। अस्पताल में स्वच्छता, समयबद्ध परामर्श और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है,ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं के लिए यह अस्पताल विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है, क्योंकि उन्हें अब छोटे-छोटे इलाज के लिए दूरदराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ता। मरीजों का कहना है कि यहां डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली स्पष्ट सलाह और सरल भाषा में समझाने की शैली उन्हें काफी संतोष देती है स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अंजना हॉस्पिटल ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत किया है और महिलाओं के बीच जागरूकता भी बढ़ाई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य हर महिला तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाना है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

 

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …