Intensive drive launched against drunk driving in Pratapgarh, action taken against 12 drivers – BBC India News 24
02/10/26
Breaking News

Intensive drive launched against drunk driving in Pratapgarh, action taken against 12 drivers

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला सघन अभियान, 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई

प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश – जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात थाना हथिगवां क्षेत्र के कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह सघन चेकिंग अभियान रात 8 बजे से 11 बजे तक लगातार जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले करीब 120 वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की तथा वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की। चेकिंग के दौरान 12 वाहन चालक ऐसे पाए गए जो शराब के सेवन के बाद वाहन चला रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक चालक पर ₹10 हजार का शमन शुल्क लगाया। इस प्रकार कुल ₹1 लाख 20 हजार का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बनता है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर हथिगवां प्रभारी सत्येंद्र सिंह,यातायात प्रभारी मनोज कुमार, अरविंद कुमार, इंद्रेश सिंह ,विनोद अन्य जवान मौजूद रहे।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …