प्रथम प्रयास में NEET फतह, जौनपुर के लाल आलोक ‘लकी’ यादव ने लहराया सफलता का परचम – BBC India News 24
27/09/26
Breaking News

प्रथम प्रयास में NEET फतह, जौनपुर के लाल आलोक ‘लकी’ यादव ने लहराया सफलता का परचम

जौनपुर। जफराबाद थाना अंतर्गत स्थित नाथूपुर गांव में श्री जोखू यादव के पौत्र आलोक यादव उर्फ

लकी ने प्रथम प्रयास नीट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि क्षेत्र और जनपद का भी नाम गौरवान्वित किया।

नाथूपुर गांव निवासी विद्युत विभाग में एस. एस. ओ.पदभार से सेवा निवृत्त श्री जोखू राम यादव के होनहार पौत्र आलोक उर्फ लकी यादव पुत्र संतोष कुमार यादव ने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने आप को दोबारा लकी साबित करते हुए एकतरफ जहां अपने सपनों की ओर अग्रसर हुए वहीं दूसरी तरफ अपने कुल, क्षेत्र और जनपद को गौरवान्वित किया। लकी यादव ने 1865 वी रैंक हासिल किया।

लकी यादव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय हौसला अफजाई करने वाले अपने दादा श्री जोखू राम यादव, बड़े पिता अशोक कुमार यादव बड़ी माता रेनू यादव एवं अपने पिता संतोष कुमार यादव, माता प्रमिला यादव के साथ साथ अपने बड़े भाई शुभम् यादव, कुशल यादव, अमन यादव तथा बहन सुमन, पूजा, प्रीती, प्रिया और आकांक्षा को बताया।

आलोक यादव ने जिंदगी का मकसद परिवार के मान सम्मान के साथ-साथ गरीब, बेबस, लाचार को स्वास्थ्य संबंधी मुसीबत से छुटकारा दिलाने को बताया। खुशी की इस घड़ी में लकी यादव के साथ-साथ परिजनों को बधाई देने वालों में मित्र,यार, रिश्तेदार, क्षेत्र वासियों का तांता सा लगा हुआ तथा क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Check Also

धर्मापुर, जौनपुर। दीनदयाल जयंती पर सजी छायाचित्र प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता में कुमकुम ने मारी बाजी

धर्मापुर, जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को …