Anam Ahmed became the state secretary of Samajwadi Lohia Vahini – BBC India News 24
10/10/26
Breaking News

Anam Ahmed became the state secretary of Samajwadi Lohia Vahini

अनाम अहमद बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर प्रतापगढ़ निवासी अनाम अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। अनाम अहमद निवासी अहमद नगर, सदर बाजार, प्रतापगढ़ को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
अनाम अहमद समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा एवं सक्रिय पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अनाम अहमद के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूती देने के साथ पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Check Also

A platform for talents was set up at the Rajasthan International Centre, where talents from India and abroad received the Utkarsh Shri Award.

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजा प्रतिभाओं का मंच, देश-विदेश की प्रतिभाओं को मिला उत्कर्ष श्री …