A procession was taken out demanding the liberation of Shri Krishna’s birthplace. – BBC India News 24
14/10/26
Breaking News

A procession was taken out demanding the liberation of Shri Krishna’s birthplace.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा

तुलसी सदन से अंबेडकर चौराहे तक निकली यात्रा, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। तुलसी सदन से शुरू हुई शोभायात्रा अंबेडकर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी मांग को लेकर जनजागरण किया। शोभायात्रा के समापन पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि रामजन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। शोभायात्रा का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को शासन तक पहुंचाना और लोगों को इस विषय के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शोभायात्रा की रणनीति तैयार की थी। इसमें यात्रा के आयोजन और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई थी। शोभायात्रा में मंडल प्रभारी अनुज सिंह, किन्नर समाज की संजना नंद गिरी समेत महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण अभियान जारी रखा जाएगा।

Check Also

Ishwari has made corporate training and social empowerment her life’s mission.

ईश्वरी ने कॉर्पोरेट प्रशिक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को बनाया अपने जीवन का मिशन नई दिल्ली। …