The grand finale of Regalias Runway Week 2025 at Radisson Blu, Dwarka (Delhi) – BBC India News 24
07/10/26
Breaking News

The grand finale of Regalias Runway Week 2025 at Radisson Blu, Dwarka (Delhi)

रेगालियाज़ रनवे वीक 2025 का भव्य समापन रैडिसन ब्लू, द्वारका (दिल्ली) में

दिल्ली के द्वारका स्थित रैडिसन ब्लू होटल में 20 सितंबर 2025 की शाम रेगालियाज़ रनवे वीक 2025 का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अंदाज़ में दीप प्रज्वलन और शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से हुई।

शो के आयोजक अविनाश राजपूत की मेहनत रंग लाई—जैसे ही मंच की रोशनी जली और पहला मॉडल रैंप पर उतरा, पूरे हॉल में तालियों की गूंज छा गई। यह शाम रंग, रोशनी और रचनात्मकता का ऐसा अनूठा उत्सव बनी जिसने भारतीय फैशन इंडस्ट्री में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

विशेष आकर्षण के रूप में बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने शो में शिरकत कर सभी विजेताओं को अवॉर्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

शो को सफल बनाने में कई दिग्गजों का अहम योगदान रहा—सेलिब्रिटी डिज़ाइनर और शो एडवाइज़र किंगशुक भादुरी, शो डायरेक्शन: तरुण राजपूत और तनवीर कुरैशी, कोरियोग्राफर: करिश्मा भल्ला। सहयोगी पार्टनर्स में शामिल रहे: मीन्स मल्होत्रा, पूजा डहिया, अंशुल पाल, रवि रंजन, राकेश आनंद, अमित गुप्ता। टीम के मुख्य सदस्य: सागर आनंद, शिल्पा कथैत, सुषमा बल्याणी और शुभी अग्रवाल।

यह आयोजन लालित्य, सशक्तिकरण और परिवर्तन का प्रतीक बना। देशभर से आए प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फैशन प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत की कई चर्चित हस्तियों ने भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति से शाम को और यादगार बना दिया।

Check Also

GGIC Amethi’s impressive performance in the Integrated Scholarship Examination Seven out of seven students were selected, bringing joy to the school family with 100% success.

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा में जीजीआईसी अमेठी का शानदार प्रदर्शन सात में सात छात्राओं का चयन, …