Complaint investigated in Gram Panchayat Mahamadapur, all works found satisfactory – BBC India News 24
08/09/26

Complaint investigated in Gram Panchayat Mahamadapur, all works found satisfactory

ग्राम पंचायत महमदापुर में शिकायत की हुई जांच, सभी कार्य पाए गए संतोषजनक

प्रतापगढ़। खंड विकास अधिकारी संडवा चंद्रिका विमल श्रीवास्तव एवं सहायक विकास अधिकारी सुनील मौर्या के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में विकास खंड संडवा चंद्रिका के ग्राम पंचायत महमदापुर में आईजीआरएस संदर्भ संख्या 10017325900047 के अंतर्गत की गई शिकायत की जाँच, जाँच अधिकारी संजय पांडेय द्वारा दिनांक 09/10/2025 को की गई। जाँच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि अनूप के घर से प्रमोद के घर तक बनी पक्की नाली तथा लाल बहादुर के घर के पास की नाली की सफाई ठीक-ठाक पाई गई। वहीं गहरु, झगरू, रवि शुक्ला व संजय गौतम के घरों के पास लगी स्ट्रीट लाइटें जलती हुई पाई गईं। बताया गया कि बीच-बीच में ट्रांसफार्मर की अव्यवस्था के कारण रोशनी व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। अजय मिश्रा, सुनील शुक्ला, श्यामसुंदर दुबे, रामअंचल दुबे के घरों के पास लगे हैंडपंप इंडिया मार्का चालू हालत में पाए गए और पेयजल व्यवस्था संतोषजनक मिली। वहीं फूला के घर के पास लगा हैंडपंप, जो पूर्व प्रधान के कार्यकाल में स्थापित किया गया था, रास्ते में पड़ने के कारण उपयोग में नहीं आ पा रहा। इस पर जाँच अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय ने ग्राम प्रधान को हैंडपंप रिबोर कराने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि ग्राम पंचायत में स्वीकृत पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्राप्त धनराशि के अनुसार पूर्ण हो चुका है। पंचायत भवन के पास निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का कार्य मनरेगा योजना से कराया जाना है। बताया गया कि श्रमिकों की धनराशि विकास खंड स्तर से लंबित है और भुगतान प्राप्त होते ही कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। समग्र रूप से पंचायत में अधिकांश विकास कार्य संतोषजनक पाए गए और कुछ लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जाँच अधिकारी के जाँच के दौरान ग्राम पंचायत के गहरु, मालती, प्रमिला, शांति, झगरू, अंगनू, लालबहादुर, रीता, उर्मिला, मुन्ना, शंभूनाथ, शिवा, अजय कुमार सहित अन्य कई लोग साथ में मौजूद रहे एवं ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये कार्यों के संबंध में अपना लिखित बयान देते हुए संतुष्टि व्यक्त किये।

Check Also

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा …