Sanatani Kinnar Akhara’s Second Expansion: 6 Mahamandaleshwars and 4 Shrimants Appointed – BBC India News 24
03/10/26
Breaking News

Sanatani Kinnar Akhara’s Second Expansion: 6 Mahamandaleshwars and 4 Shrimants Appointed

सनातनी किन्नर अखाड़ा का पुनः विस्तार, 6 महामंडलेश्वर व 4 श्रीमंत नियुक्त

प्रयागराज
प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 के पावन अवसर पर सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा संगठन का पुनः दूसरा विस्तार विधि-विधान एवं परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर अखाड़े की परंपराओं के अनुरूप 6 महामंडलेश्वर तथा 4 श्रीमंतों को विधिवत रूप से दायित्व सौंपे गए। अखाड़े की ओर से जानकारी देते हुए कौशल्या नंद गिरी ने बताया कि यह विस्तार सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माघ मेला जैसे पवित्र आयोजन में हुआ यह विस्तार अखाड़े की निरंतर बढ़ती पहचान और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं संकल्प के साथ नव नियुक्त महामंडलेश्वरों और श्रीमंतों का अभिषेक किया गया। संत समाज की उपस्थिति में उन्हें सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, समाज सेवा तथा किन्नर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का दायित्व सौंपा गया। कौशल्या नंद गिरी ने बताया कि सनातनी किन्नर अखाड़ा का यह विस्तार क्रम सम्पूर्ण भारत में लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में विभिन्न राज्यों में संगठन को और अधिक विस्तार दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि निकट भविष्य में विश्व के अन्य देशों में भी अखाड़े के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो सके। माघ मेला 2026 के दौरान हुए इस आयोजन को श्रद्धालुओं एवं संत समाज द्वारा सराहना मिली और इसे अखाड़े के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …