A spectacular confluence of fashion and talent in Haridwar – “Star Fame India 2026” spreads the magic of glamour – BBC India News 24
15/08/26
Breaking News

A spectacular confluence of fashion and talent in Haridwar – “Star Fame India 2026” spreads the magic of glamour

हरिद्वार में फैशन और टैलेंट का शानदार संगम — “स्टार फेम इंडिया 2026” ने बिखेरा ग्लैमर का जादू

धर्मनगरी हरिद्वार के प्रतिष्ठित यशैल होटल में फैशन, ग्लैमर और युवा प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब यहां भव्य फैशन एवं मॉडलिंग शो “स्टार फेम इंडिया 2026” का शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन ने ना केवल मंच को रोशनी और रैंप की चमक से भर दिया, बल्कि देशभर से आए प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान दी। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उभरते मॉडल्स, फैशन प्रेमी और प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी दमदार मौजूदगी, स्टाइल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हर प्रस्तुति में जुनून, मेहनत और सफलता पाने की चाह स्पष्ट दिखाई दी। इस यादगार आयोजन का सफल संचालन प्रणय दीक्षित, ओनर एवं फाउंडर, पी. दीक्षित मैनेजमेंट एंड प्रोडक्शन द्वारा किया गया, जबकि को-ऑर्गनाइज़र एवं ग्रूमर डिज़ाइनर सूफी साबरी ने अपनी रचनात्मक सोच और बेहतरीन ग्रूमिंग से शो को चार चांद लगा दिए। दोनों की प्रोफेशनल प्लानिंग और मेहनत ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिष्ठित ग्रैंड फिनाले जूरी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया, जिनमें शामिल रहे—
शुभांग वालिया (Mr. DC India), सुशील जांगड़ा (Senior Mr. DC India 2026), और मीनाक्षी (Top Model)
करीब 50 प्रतिभागियों ने विभिन्न कैटेगरी में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और यह साबित किया कि भारत की युवा पीढ़ी फैशन इंडस्ट्री में नई पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम के विजेता रहे:
Mr. इंटरनेशनल स्टार फेम इंडिया – अभिषेक जायसवाल
Mr. स्टार फेम इंडिया 2026 – पीयूष शर्मा, सीनियर स्टार फेम इंडिया 2026 – गोपाल सक्सेना, Miss स्टार फेम इंडिया 2026 – मुस्कान सिद्दीकी, Mrs. स्टार फेम इंडिया – शिवांगी शर्मा, Miss कीड्स स्टार फेम इंडिया – दर्शिता सैनी
कार्यक्रम के अंत में आयोजन टीम ने सभी प्रतिभागियों, जूरी सदस्यों, अतिथियों, सहयोगियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शो केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा सपनों, आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच देने का मिशन है। “स्टार फेम इंडिया 2026” ने हरिद्वार में यह साबित कर दिया कि जब प्रतिभा को सही मंच मिलता है, तो वह केवल रैंप नहीं, बल्कि दिलों पर भी राज करती है।

Check Also

Indian-origin engineer Paul Sushruta Gomes has created a new identity of success in America

Indian-origin engineer Paul Sushruta Gomes has created a new identity of success in America. Los …