A grand Mangal Kalash Yatra was organised before the Shri Ram Katha and was welcomed with a shower of flowers. – BBC India News 24
17/05/26
Breaking News

A grand Mangal Kalash Yatra was organised before the Shri Ram Katha and was welcomed with a shower of flowers.

श्रीराम कथा से पूर्व निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

प्रतापगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा अमृत वर्षा से पूर्व शनिवार को शहर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं एवं आयोजकों ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव के साथ नगर भ्रमण किया।कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा अंबेडकर चौराहा, मीरभवन और बलीपुर मार्ग से होते हुए शैल श्याम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला आयोजकों ने बताया कि 17 मई से 23 मई तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन साध्वी सुश्री पद्महस्ता भारती जी द्वारा किया जाएगा। संस्थान के वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और विचारों को जनमानस तक पहुंचाना तथा उन्हें आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना है।इस दौरान चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, रवि प्रकाश चतुर्वेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Check Also

Intensive drive launched against drunk driving in Pratapgarh, action taken against 12 drivers

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला सघन अभियान, 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश …