A police officer is accused of entering a shop and assaulting a young man; the incident was captured on CCTV. – BBC India News 24
05/07/26

A police officer is accused of entering a shop and assaulting a young man; the incident was captured on CCTV.

दारोगा पर दुकान में घुसकर युवक को पीटने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र की आरटीओ चौकी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आममऊ ककरहा बाजार में चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी की कथित दबंगई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो अब सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। आरोप इतने गंभीर हैं कि अगर निष्पक्ष जांच हो जाए तो पुलिसिया रौब की परतें खुल सकती हैं। पीड़ित अलीम खान पुत्र स्व. मोहम्मद लतीफ के अनुसार 14 मई 2026 को दरोगा विजय त्रिवेदी हमराहियों के साथ उनकी टाइल्स की दुकान में घुस आए। वहां मौजूद कर्मचारियों को भद्दी गालियां दी गईं और खुलेआम पुलिस का भय दिखाया गया। हैरानी की बात यह रही कि दरोगा जी कैमरों की मौजूदगी तक भूल बैठे। आरोप है कि एक कर्मचारी का मोबाइल छीन लिया गया और उसे चौकी ले जाकर उसकी हजामत तक कर दी गई। इतना ही नहीं, फर्जी मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन जनता जानना चाहती है कि क्या इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा।

 

Check Also

Crackdown on gang creating fake ID cards in the name of the Journalist Council of India; organization initiates legal action.

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी आईकार्ड बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा, संगठन …