A grand event featuring a massive Mahaprasad and community feast was successfully concluded at the Shiva-Hanuman Temple. – BBC India News 24
12/07/26
Breaking News

A grand event featuring a massive Mahaprasad and community feast was successfully concluded at the Shiva-Hanuman Temple.

शिव-हनुमान मंदिर में विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न

प्रतापगढ – जनपद के ऐतिहासिक एवं पौराणिक शिव हनुमान मंदिर मान्धाता परिसर में विशाल महाप्रसाद एवं भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा उर्फ बच्चा मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी निशा मिश्रा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी नंदलाल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। वहीं क्षेत्र के प्रकांड विद्वान रामकृष्ण पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव एवं संकट मोचन वीर बजरंगबली हनुमान जी का पूजन सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में शैलेंद्र मिश्रा एवं निशा मिश्रा ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भंडारे में मांधाता क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष, युवा, पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने शिव एवं हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बादल पटेल ने भी भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया।

Check Also

Under the direction of SP Deepak Bhukar, intensive foot patrolling was carried out in the markets and suspects were checked.

एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में बाजारों में सघन पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग …